जोधपुर

RAILWAY—-मण्डल परिचालन प्रबन्धक पुरस्कृत

- डीआरएम ने किया पुरस्कृत
less than 1 minute read
Sep 14, 2021
RAILWAY----मण्डल परिचालन प्रबन्धक पुरस्कृत
RAILWAY----मण्डल परिचालन प्रबन्धक पुरस्कृत

जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल पर मण्डल परिचालन प्रबन्धक दिलीपसिंह को प्रशंसनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने दिलीपसिंह को मण्डल की माल ढुलाई बढ़ाने के उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। दिलीप ने माल डिब्बों की सूचना की नवीनतम जानकारी सदैव तैयार रखने के लिए रियल टाइम पोजिशन सिस्टम बनाया। इससे उपलब्धता के आधार पर माल लदान के लिए माल डिब्बों की वास्तविक जानकारी मिल जाती है। इससे जोधपुर मण्डल को माल लदान बढाने में सहायता मिली।
------
मुख्य टिकट निरीक्षकों का स्वागत
इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले तीन मुख्य टिकट निरीक्षकों का स्वागत किया गया। ऑर्गेनाइजेशन के मंडल सचिव केजे अय्यर ने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरूमल ने मुख्य टिकट निरीक्षक मोहनसिंह गुर्जर, सुनील चौधरी व पदमसिंह राठौड़ को स्मृति चिन्ह प्रदान कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य टिकट निरीक्षक चेकिंग एनजे सिंह, वाणिज्य निरीक्षक वीरेंद्रसिंह चावड़ा, चल टिकट निरीक्षक राजकुमार जोशी आदि उपस्थित थे।
-

Published on:
14 Sept 2021 10:44 pm