जोधपुर

घर में छिपा कर रखा 7 लाख का डोडा पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. पुलिस ने खारा गाँव में अवैध डोडा पोस्त के खिलाफ कारवाई में सफलता प्राप्त की है।
less than 1 minute read
Sep 28, 2019
फलोदी पुलिस द्वारा अवैध डोडा पोस्ट के आरोप में गिरफ्तार आरोपी
फलोदी पुलिस द्वारा अवैध डोडा पोस्ट के आरोप में गिरफ्तार आरोपी

फलोदी पुलिस ने शनिवार को अवैध डोडा पोस्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है तथा ७ लाख का अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया है। गौरतलब है कि यह डोडा पोस्ट एक घर में छिपा कर रखा गया था ।

पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राहुल बारहट ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के धरपकड़ अभियान के तहत एएसपी फलोदी लक्ष्मीनारायण शर्मा, डीएसपी फलोदी पारस सोनी के निर्देशन में सीआई राजीव भादू, एएसआई शैतानाराम, हैड कांस्टेबल दमाराम, गिरधारीसिंह, कांस्टेबल खुमाणाराम, जगदीश, सुनील, संतोष, ओमाराम, बाबूलाल, गिरिराजसिंह, ओमप्रकाश की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गायणों की ढाणी खारा निवासी सुनील पुत्र धन्नाराम द्वारा ओमप्रकाश पुत्र बोगाराम विश्नोई के घर में छिपा कर रखे 7 लाख रुपए के 3 क्विंटल 41.5 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त को बरामद किया गया है तथा सुनील व ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध डोडा पोस्त के खिलाफ कार्रवाई करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। (कासं)
--------------

Published on:
28 Sept 2019 05:23 pm