
जोधपुर।
सेवाभावी बोहरा दम्पत्ति से विधाता ने उनके दोनों बच्चों को भले अपने पास बुला लिया लेकिन पीडि़त मजबूर मानव सेवा के रूप में उन्हें बहुत कुछ करने का मौका दिया है। यह बोहरा दम्पति शहर के हर उस पीडि़त को अपना मानकर उसकी सेवा करते है। दोनों (जिसमें बड़ा पुत्र अक्षय डॉक्टर था व दूसरा पुत्र 11 वर्ष की उम्र में ही चला गया) पुत्रों को खोने के इन्होंने सेवा कार्य में अपना जीवन समर्पित कर दिया है। सेवा भाव की इसी कड़ी में प्रतापनगर निवासी उर्मिला किशोर बोहरा ने गुरुवार को अपने पुत्र कुणाल की पुण्यतिथि पर सैटेलाइट अस्पताल प्रतापनगर में बड़ा कूलर भेंट किया। कोरोना काल मे जरुरतमन्दों को भोजन के पैकेट के अलावा अन्य सूखी खाद्य सामग्री, मास्क, सेनिटाइजर देने के साथ गर्मी बढऩे पर अस्पताल में कूलर भेंट किया।
-
पिछले वर्ष भी कोरोनाकाल में की मदद
पिछले वर्ष भी कोरोना के चलते पुत्र की पुण्य तिथि पर इस दम्पति ने जरुरतमंदों की मदद के अलावा 51 हजार रुपए की राशि प्रधानमंत्री कोष में भेंट की थी। इस अवसर पर समाज सेवी विशाल शर्मा, कमलेश त्रिवेदी, प्रतापनगर सैटेलाइट अस्पताल के डॉ दीपक टांक, प्रियंका और डॉ आलम ने बोहरा दम्पति का धन्यवाद ज्ञापित किया।