जोधपुर

व्यासजी की इच्छानुरूप मेडिकल कॉलेज में देह शोध के लिए दान

    डॉ. एसएन मेडिकल
less than 1 minute read
Nov 20, 2021
व्यासजी की इच्छानुरूप मेडिकल कॉलेज में देह शोध के लिए दान
व्यासजी की इच्छानुरूप मेडिकल कॉलेज में देह शोध के लिए दान

जोधपुर.आडा बाजार रामदेव मंदिर निवासी सत्येन व्यास (69 ) का शनिवार अलसुबह 6 बजे देहांत हो गया। सत्येन व्यास की पत्नी सीएमएचओ में कार्यरत थीं और दोनों दंपती ने सालों पहले सीएमएचओ में ही कार्यरत आनंदप्रकाश आर्य के समक्ष देहदान का फार्म भरवाया था। उसी वक्त आशा व्यास व उनके दिवंगत पति सत्येन ने देहदान की इच्छा जता दी थी। उनके निधन पर उनकी अंतिम इच्छा के रूप में उनकी पत्नी आशा ने शनिवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में पति सत्येन की देहदान की।
इस अंतिम समय में पत्नी आशा व्यास, पुत्री श्वेता पुरोहित, स्वाति व्यास, परिजन हरिश जोशी व शरद जोशी साथ रहे। पुत्री स्वाति ने बताया कि उनके पिता की सोच थी कि मरणोपरांत शरीर जलाने की बजाय विज्ञान के शोध में काम आना चाहिए। ताकि भविष्य में चिकित्सा विज्ञान और अधिक तरक्की करें। एनॉटोमी विभाग की एचओडी डॉ. सुषमा कटारिया ने बताया कि ये इस साल की तीसरी देह प्राप्त हुई हैं। अभी तक मेडिकल कॉलेज को 158 बॉडी डोनेशन के तहत मिल चुकी हैं। इस पुनीत कार्य के लिए एचओडी डॉ. कटारिया ने पूरे व्यास परिवार का आभार जताया।

Published on:
20 Nov 2021 08:38 pm