जोधपुर

दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मृत्यु, दूसरा गंभीर

- कुड़ी भगतासनी थाने के पास बाइपास पर हादसा
less than 1 minute read
Aug 26, 2021
दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मृत्यु, दूसरा गंभीर
दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मृत्यु, दूसरा गंभीर

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थाने के पास बाइपास पर बुधवार दोपहर ट्रक व मिनी ट्रक की भिड़ंत में एक चालक की मृत्यु और दूसरा चालक गंभीर घायल हो गए। शव एम्स मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस के अनुसार ईंटों से भरा मिनी ट्रक कुड़ी भगतासनी बाइपास होकर शताब्दी सर्किल की तरफ जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे शताब्दी सर्किल की तरफ से आए ट्रक की मिनी ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों चालक ट्रकों में फंस गए। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उप निरीक्षक चनणाराम भी वहां आए और काफी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें एम्स भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मिनी ट्रक चालक सीकर जिले में जीण माता निवासी महावीरसिंह पुत्र शेरसिंह की मृत्यु हो गई। जबकि शेरगढ़ थानान्तर्गत डेरिया गांव निवासी ट्रक चालक प्रेमसिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। महावीर का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए हैं।

Published on:
26 Aug 2021 01:54 am