
26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जोधपुर. शहर के विभिन्न संगठनों ने मुंबई में 26/11 के शहीदों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी। किसी ने कविता पाठन किया तो किसी ने जोशीले भाषण से वातावरण में देशभक्ति का जज्बा घोला। शहीदों को याद करते समय यहां हरेक की पलकें भीगी थी। किस तरह हमारे जाबांजों ने दुश्मनों को धूल चटाई, यह सुनकर लोग गौरवान्वित हुए बिना नहीं रहे।
इस क्रम में यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को सोजती गेट चौराहा पर स्थित राजीव गांधी मूर्ति के सामने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। शहर विधायक मनीषा पंवार, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सईद अंसारी, यूथ कांग्रेस के शहर विधानसभा अध्यक्ष दानिश गनी फौजदार व यूथ जिला अध्यक्ष हरीश जोशी सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। वहीं गौरवपथ स्थित शहीद स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जोधपुर ब्लड डोनर समूह व अमर शहीद सेवा समिति की ओर से भी गौरव पथ स्थित शहीद स्मारक पर श्रदांजलि कार्यक्रम हुआ।