जोधपुर

राजस्थान में सनकी पति ने कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, शव के पास बैठ किया फोन, 9 महीने पहले ही हुई थी शादी

Brutal Murder News: राजस्थान के जोधपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। पति ने पत्थर से वार करके पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार वह पत्नी को पीहर से वापस घर जाने के लिए लेकर निकला था और बीच रास्ते में इस वारदात को अंजाम दिया।
2 min read
Jan 24, 2024
jodhpur_crime_news.jpg

Crime News: क युवक ने अपनी पत्नी का सिर पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद उसने अपने परिवार के सदस्यों को फोन कर कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। शव के पास बैठा हूं। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी वह शव के पास बैठा था। पुलिस ने आरोपी भोजाकोर निवासी तुलछाराम मेघवाल को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी तुलछाराम मंगलवार को अपनी पत्नी अर्चना को लेने लोहावट थानातंर्गत छीला गांव गया। शाम को वहां से बाइक पर लौटते समय तुलछाराम ने जालोड़ा गांव के निकट जंगल में बाइक रोक कर पत्नी अर्चना की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद वह शव के पास बैठ गया और अपने परिजन को फोन कर घटना के बारे में बताया। तुलछाराम और अर्चना की शादी करीब नौ माह पहले हुई थी।अर्चना के पिता गोपीलाल पुत्र बाबूलाल मेगवाल निवासी छीला ने हत्या व दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। लोहावट वृत्ताधिकारी ने शंकरलाल मेघवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी में अनबन थी। मौका-मुआयना के दौरान सामने आया कि सिर पर पत्थरों से कई वार किए गए तथा बुरी से तरह कुचला गया। मृतका के शरीर पर भी चोट के निशान मिले।

पीहर से पत्नी को लेकर हुआ था रवाना
पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक तुलछाराम मेघवाल कल दोपहर में अपने ससुराल छीला गांव आया। यहां से शाम को करीब 5 बजे पत्नी को लेकर अपने गांव भोजाकोर के लिए बाइक पर रवाना हुआ। बीच रास्ते में जालोड़ा के निकट सूनसान स्थान पर पहुंचे। उस समय 6-7 बजे के बीच उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

Published on:
24 Jan 2024 04:36 pm