जोधपुर

शुद्ध का युद्ध अभियान : आम जनता और सैलानियों ने समझी वोट की ताकत

जोधपुर .फेसबुक और राजस्थान पत्रिका की ओर‌‌ से चलाए जा रहे शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत बुधवार शाम शहर के माणक चौक-मकराना मोहल्ले में वोट करो 'वोट करो-वोट करो नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।  
less than 1 minute read
Nov 21, 2018
Elections 2018: The power of voting understood the voters and tourists
Elections 2018: The power of voting understood the voters and tourists

जोधपुर.आम तौर पर मतदान के दिन लोग मतदान करने को गंभीरता से नहीं लेते और सोशल साइट्स पर चल रही अफवाहों पर यकीन कर लेते हैं। राजस्थान पत्रिका और फेसबुक की ओर‌‌ से चलाए जा रहे शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत बुधवार शाम शहर के माणक चौक-मकराना मोहल्ले में वोट करो 'वोट करो-वोट करो नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के दौरान इस बार एक फ्लैक्स के प्रयोग के माध्यम से मतदान दिवस को मतदान करने के महत्व बारे में समझाया गया। साथ ही अफवाहोंं पर ध्यान न देने पर जोर दिया गया। लोगों ने नुक्कड़ के अलावा घरों और गेस्ट हाउस की छतों और बालकनियों में खड़े हो कर भी नाटक का आनंद लिया। नाटक का देसी विदेशी पर्यटकों ने भी लुत्फ लिया। नाटक के प्रस्तोता अमित व्यास की टीम ने इस रोचक व मनोरंजक नाटक के माध्यम से जनता को फाल्स न्यूज के खिलाफ जागरुक किया। इसमें मतदाता जागरूकता की भी अलख जगाई गई। अंत में मतदाताओं को स्वच्छ छवि वाला उम्मीदवार चुनने और मतदान करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही पत्रिका की ओर मतदाता जागरूकता और फेक न्यूज के खिलाफ सजग रहने के पेम्पलेट वितरित किए गए।

Published on:
21 Nov 2018 06:59 pm