जोधपुर

गर्म हुआ चुनावी माहौल, बाल दिवस पर दिखा आगामी चुनावों असर…

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Nov 14, 2018
rajasthan news
गर्म हुआ चुनावी माहौल, बाल दिवस पर दिखा आगामी चुनावों असर...

जोधपुर. राबाउमावि राजमहल में बुधवार को बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ पूर्णिमा रानी ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं की ओर से निर्मित विभिन्न व्यंजनों के अलग-अलग स्टॉल्स लगाए गए। साथ ही कई प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन इस बार बाल दिवस में आने वाले विधानसभा चुनावों का असर देखने को मिला। इस मौके पर चुनाव प्रक्रिया को समझाने के लिए छात्राओं ने मतदान में प्रयुक्त होने वाली कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व नई मशीन वीवीपैट की कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया। बाल के दिवस के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, कक्षा-कक्ष सजावट व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

Published on:
14 Nov 2018 01:48 pm