जोधपुर

घरों के बिजली कनेक्शन कटे तो ध्यान रखना, एेसे पूरे हो रहे हैं लक्ष्य

- चुनाव खत्म होते ही शुरू हुआ वसूली अभियान - घरेलू कार्रवाइयां भी बढ़ी  
2 min read
Dec 28, 2019
घरों के बिजली कनेक्शन कटे तो ध्यान रखना, एेसे पूरे हो रहे हैं लक्ष्य
घरों के बिजली कनेक्शन कटे तो ध्यान रखना, एेसे पूरे हो रहे हैं लक्ष्य

जोधपुर.
पूरे देश में जितनी बिजली बनती है उसका 21 प्रतिशत से अधिक ट्रांसमिशन और कमर्शियल लॉस होता है। यह आंकड़े ऊर्जा मंत्रालय ने सार्वजनिक किए हैं। जोधपुर डिस्कॉम पिछले साल देश के औसत नुकसान से भी निचले पायदान पर रहा था। इस बार ताबड़तोड़ अभियान चलाकर हर माह 12 प्रतिशत का सुधार कर रहा है। इसके लिए कई घरों पर बिल की अंतिम तिथि के अगले दिन ही कनेक्शन काटने को टीमें पहुंच रही है।

साल 2018 और 2019 में विधानसभा और लोकसभा चुनाव का सीधा असर डिस्कॉम सहित अन्य सरकारी विभागों के राजस्व पर पड़ा। वर्ष 2018-19 का एटी एंड सी लॉसेस करीब 24 प्रतिशत तक पहुंच गया था। यह राष्ट्रीय औसत 21 प्रतिशत से ज्यादा था। लोकसभा चुनाव के बाद डिस्कॉम के सभी 10 जिलों में विशेष अभियान चलाया गया। राज्य सरकार ने भी तीनों डिस्कॉम को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। यही वजह है कि वर्ष 2019-20 के समाप्ति तक लॉसेस 18 प्रतिशत से कम करने की मशक्कत की जा रही है।

---------
चुनावी साल में ऐसे बढ़ी छीजत

माह ---- वर्ष 2018 ------ वर्ष 2019
सितम्बर ---- 38.24 ------ 22.67

अक्टूबर ---- 36.5 ------- 31.26
नवम्बर ----- 24.52 ----- 15.61

दिसंबर ----- 14.17 ----- 2.11
(टीएंडसी लॉसेस प्रतिशत में)

----------------
एटीएंडसी लॉसेस का गणित

- 700 करोड़ है वार्षिक डिस्कॉम का औसत राजस्व
- 24 प्रतिशत एटीएंडसी लॉसेस वर्ष 2018-19 में

- 18 प्रतिशत इस बार 2019-20 तक लॉसेस लाने का लक्ष्य
- 21.36 है वर्तमान में देश के डिस्कॉम्स का औसत लॉस- 400 लाख यूनिट पिछली बार की तुलना में औसत कम बिजली खपत हुई दिसंबर में आम जनता पर प्रभाव

राजस्व लक्ष्य बढ़ाने के लिए पिछले बार चुनावी सीजन में न तो जांच पूरी हुई और न ही विजिलेंस कार्रवाई। इस बार अगस्त-सितंबर माह से ही डिस्कॉम की ओर से प्रयास किए गए। खास तौर पर एग्रीकल्चर कनेक्शन पर विशेष कार्रवाई हुई।
42 करोड़ ज्यादा वसूले

नवम्बर 2018 तक राजस्व वसूली तक 91 प्रतिशत थी। इस बार नवम्बर तक 93 प्रतिशत की वसूली हो चुकी है। घरेलू कनेक्शन में कई जगह ऐसी शिकायतें आई कि बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि के अगले ही दिन कनेक्शन काटने के लिए टीम पहुंच गई। ऐसे में सख्ती दिखाकर 42 करोड़ अब तक अतिरिक्त वसूल कर लिए गए हैं।

इनका कहना है...
‘इस बार सभी ने जागरुकता से काम किया। इसका परिणाम पिछले तीन-चार माह से नजर आ रहा है। मार्च तक एटीएंडसी लॉसेस 18 प्रतिशत तक लाना है। यह पिछली बार के मुकाबले 6 प्रतिशत कम होगा।

- अविनाश सिंघवी, प्रबंध निदेशक, जोधपुर डिस्कॉम।

Published on:
28 Dec 2019 08:55 pm