जोधपुर

बीकानेर एसई के निलंबन के विरोध में बिजली अभियंता एकजुट

बिजली इंजीनियर एसोसिएशन ऑफ जोधपुर डिस्कॉम की सोमवार को रेस्ट हाउस में बैठक हुई। इसमें अधीक्षण अभियंता बीकानेर अशोक गोयल को निलंबित करने पर विरोध जताया गया। बेजोड़ ने मांग की कि निलंबन पूर्णतया गैर कानूनी एवं बिना किसी पूर्व जांच के किया गया है।
less than 1 minute read
Aug 02, 2021
बीकानेर एसई के निलंबन के विरोध में बिजली अभियंता एकजुट
बीकानेर एसई के निलंबन के विरोध में बिजली अभियंता एकजुट

जोधपुर. बिजली इंजीनियर एसोसिएशन ऑफ जोधपुर डिस्कॉम की सोमवार को रेस्ट हाउस में बैठक हुई। इसमें अधीक्षण अभियंता बीकानेर अशोक गोयल को निलंबित करने पर विरोध जताया गया। बेजोड़ ने मांग की कि निलंबन पूर्णतया गैर कानूनी एवं बिना किसी पूर्व जांच के किया गया है। इस निलंबन आदेश को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। बेजोड़ महासचिव रमेश बिश्नोई ने बताया कि एक निश्चित प्रस्तावित विरोध रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत 3 तारीख को हर जिले में जोधपुर डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले 10 जिलों में मुख्यमंत्री राजस्थान को ज्ञापन मार्फत जिला कलक्टर दिया जाएगा। 5 तारीख को सभी अभियंता डिस्कॉम के ग्रुप में इस निलंबन की भत्र्सना करेंगे, 6 तारीख को ऊर्जा सचिव अध्यक्ष डिस्कॉम एवं ऊर्जा मंत्री को निंदा प्रस्ताव पारित कर भेजा जाएगा। 9 तारीख को जोधपुर डिस्कॉम के समस्त अभियंता कार्य समय के बाद अपना मोबाइल ऑफ रहेंगे। 9 तारीख तक भी इस पर सरकार एवं डिस्कॉम प्रशासन निर्णय नहीं लेता है तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Published on:
02 Aug 2021 10:38 pm