जोधपुर

स्थानांतरण पर रोष जताते हुए कर्मचारियों ने किया अधिकारियों का घेराव

प्रदेश जलदाय कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
less than 1 minute read
Feb 25, 2021
 स्थानांतरण पर रोष जताते हुए कर्मचारियों ने किया अधिकारियों का घेराव
स्थानांतरण पर रोष जताते हुए कर्मचारियों ने किया अधिकारियों का घेराव


जोधपुर। प्रदेश जलदाय कर्मचारी संघ ने अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता के विरोध में प्रदर्शन किया। रिक्तिया भैरूजी स्थित पीएचइडी कार्यालय में कर्मचारियों ने मंडोर कार्यालय की ओर से बार-बार कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोष जताया। अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल व मंडोर सहायक अभियंता नमन वत्स जब कर्मचारियों से नहीं मिले तो अधीक्षण अभियंता के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदेश जलदाय कर्मचारी संघ ने अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता के विरोध में प्रदर्शन किया। रिक्तिया भैरूजी स्थित पीएचइडी कार्यालय में कर्मचारियों ने मंडोर कार्यालय की ओर से बार-बार कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोष जताया। एक घंटे तक प्रदर्शन चला, इसके बाद 11 सूत्री मांगों का 10 दिन में समाधान का आश्वासन दिया। अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल व मंडोर सहायक अभियंता नमन वत्स जब कर्मचारियों से नहीं मिले तो अधीक्षण अभियंता के समक्ष प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष रामदयाल परिहार, जिला महामंत्री मेघसिंह, मालाराम विश्नोई, पांचाराम गोदारा, नवल किशोर, मांगीलाल मेहरा, बंशीलाल, गंगासिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Published on:
25 Feb 2021 07:29 pm