जोधपुर

जिन सडक़ों पर सबसे ज्यादा वीआइपी मूवमेंट वहां भी बदहाली

- सर्किट हाउस से एयरपोर्ट सडक़ का हाल
less than 1 minute read
Nov 14, 2019
जिन सडक़ों पर सबसे ज्यादा वीआइपी मूवमेंट वहां भी बदहाली
जिन सडक़ों पर सबसे ज्यादा वीआइपी मूवमेंट वहां भी बदहाली

जोधपुर.
बहुमंजिला इमारतों के बाहर वाहनों की कतार से लगते जाम। इस अव्यवस्था से सबसे ज्यादा वीआइपी मूवमेंट वाली सडक़ भी बची नहीं है। एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक इस सडक़ पर व्यवस्थाएं बिगाडऩे वाले पॉइंट को पत्रिका ने तलाश किया है।

एयरपोर्ट से सर्किट हाउस मार्ग पर कई होटल व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हैं। इनमें से अधिकांश इमारतों में अंडरग्राउंड पार्र्किंग हैं फिर भी बाहर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी आम जनता को होती है। शादियों के सीजन में इस चौड़ी सडक़ पर भी कई बार जाम लगा रहता है। सबसे ज्यादा वीआइपी मूवमेंट इस सडक़ पर होता है, फिर भी प्रशासन इस ओर नहीं दे रहा। हालात यह है कि नगर निगम प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम पर आंख मूंदे बैठे है। किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही हो रही।

एक नजर में वीआइपी सडक़

- 3.5 किलोमीटर की यह सडक़।

- 10 से ज्यादा होटल जहां सडक़ किनारे खड़े रहते हैं वाहन।

- 20 से ज्यादा ऐसी इमारतें जहां अव्यवस्था के कारण लगता है जाम।

Published on:
14 Nov 2019 07:39 pm