जोधपुर

कोविड-19 टीकाकरण को लेकर व्यवसायियों में उत्साह

- 500 को लगाई वैक्सीन
less than 1 minute read
Jul 03, 2021
कोविड-19 टीकाकरण को लेकर व्यवसायियों में उत्साह
कोविड-19 टीकाकरण को लेकर व्यवसायियों में उत्साह

जोधपुर।
नगर निगम उत्तर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को त्रिपोलिया बाजार स्थित अमर पुष्कर मार्केट में टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया।
संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी व सचिव दिलीप जैन ने बताया कि नगर निगम उत्तर की महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार के मुख्य आतिथ्य व उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी, वार्ड 35 के पार्षद मनीष लोढ़ा आदि के विशिष्ट आतिथ्य में शिविर आयोजित किया गया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन लोढ़ा व कोषाध्यक्ष धर्मीचंद संचेती ने बताया कि टीकाकरण केंद्र पर 500 लोगो को कोवैक्सीन की प्रथम डोज का 18 से 44 आयु वर्ग की पात्रता रखने वालों टीकाकरण कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए शहर विधायक मनीषा पंवार, नगर निगम उत्तर के आयुक्त रोहिताश्व तोमर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलवंत मंडा का आभार जताया गया। संघ के दीपक मोरदानी, हितेन भंडारी, राजेन्द्र खत्री, रमेश भोजानी, राकेश जैन, वीरेंद्र पटवा आदि ने अतिथियों का साफ ा व माला पहनाकर स्वागत किया।

Published on:
03 Jul 2021 09:40 pm