
जोधपुर. एक ओर जहां पूरा शहर त्योहार की खुशियों में लगा हुआ है, वहीं रक्तदान करने का जुनून पाले शहर के कई युवा डेंगू मरीजों की सेवा कर रहे हैं। लाल बून्द जिंदगीं रक्षक सेवा संस्थान डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत पडऩे पर 24 घंटे सेवाएं दे रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ ने बताया कि निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती डेंगू मरीजो को प्लेटलेट्स की जरूरत पडऩे पर दीवाली वाले दिन संस्थान को एसडीपी की जरूरत की सूचना मिलते ही संस्थान के रक्तवीर विनोद सोनी व गिरधरसिंह ने एसडीपी डोनेट की। सचिव रवि तिवाड़ी ने बताया कि त्योहारों के समय सभी अपने निजी जिंदगी में व्यस्त है, जरूरमन्दों को प्लेटलेट्स की जरूरत पडऩे पर संस्थान की ओर से 24 घण्टे कंट्रोल रूम स्थपित है, ताकि किसी भी जरूरमन्द को किसी भी प्रकार की जरूरत पडऩे पर उनकी मदद की जा सके। âU¢S‰ææÙ ·¤è ¥ôÚU âUÔ ·¤ôÚUôÙæ ×Ô¢ ŒËææ’×æ ÇUôÙÔàæÙ ·¤ô ËæÔ·¤ÚU æè ÕÉU¸¿ÉU¸·¤ÚU ·¤æÄæü ç·¤Äææ »Äææ ‰ææÐ