जोधपुर

उद्यमी 21 को जाएंगे पचपदरा refinary

- 150 लोगों का प्रतिनिधिमण्डल जाएगा
less than 1 minute read
Mar 20, 2021
उद्यमी 21 को जाएंगे पचपदरा refinary
उद्यमी 21 को जाएंगे पचपदरा refinary

जोधपुर।
उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमण्डल रविवार को पचपदरा स्थित refinary का भ्रमण करने जाएगा।मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए) के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि उद्यमियों का प्रतिनिधिमण्डल जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह के नेतृत्व में बाड़मेर के पचदपरा में स्थित refinary का भ्रमण करने रविवार को सुबह 9 बजे बासनी द्वितीय चरण स्थित एमआईए सर्किल से बसों से जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल में मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती सहित जिला उद्योग केन्द्र, रीको के अधिकारी भी साथ रहेंगे।

एमआईए के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार ने बताया कि पचपदरा में निर्माणाधीन रिफ ाइनरी व पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स की स्थापना के कारण refinary के आसपास के क्षेत्रों में पेट्रो केमिकल आधारित उद्योगों के विकास की संभावनाओं को तलाशने के लिए उद्यमियों के दल को भ्रमण पर जाने के लिए एमआईए द्वारा रीको से मांग की गई थी। एमआइए की मांग पर रीको द्वारा उद्यमियों के प्रतिनिधिमण्डल को पचपदरा में निर्माणाधीन refinary व पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स व बालोतरा के बोरावास में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा ताकि उद्यमी वहां पर उद्योग स्थापित करने व पूंजी निवेश की संभावनाओं को तलाश सके।

Published on:
20 Mar 2021 10:15 pm