जोधपुर

EPCH–इपीसीएच ने उत्तर पश्चिम क्षेत्र के लिए मेंटरशिप समूह का गठन किया

- निर्यातक मेहता क्षेत्रीय कॉर्डिनेटर नियुक्त-  
less than 1 minute read
Jan 06, 2021
EPCH--इपीसीएच ने उत्तर पश्चिम क्षेत्र के लिए मेंटरशिप समूह का गठन किया
EPCH--इपीसीएच ने उत्तर पश्चिम क्षेत्र के लिए मेंटरशिप समूह का गठन किया

जोधपुर।

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच) ने उत्तर पश्चिम क्षेत्र (राजस्थान-मध्यप्रदेश) के लिए 40 निर्यातक सदस्यों का मेंटरशिप समूह गठित किया है। जिसका संयोजक जयपुर के वरिष्ठ व्यवसायी लेखराज माहेश्वरी को बनाया गया है। जोधपुर से हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक मनीष मेहता को उत्तर पश्चिम क्षेत्र सदस्यों के मेंटरशिप समूह का क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। जोधपुर से हंसराज बाहेती इपीसीएच के सीओए सदस्य के अलावा भऱतकुमार कानूंगो, गौरव जैन, किशोर कुमार भंसाली, घनश्याम अग्रवाल, संजीव कहाली, विनोदकुमार जौहरी, जेपी जैन, मनीष झंवर, राजेशकुमार जैन, गातिक भंडारी, खेमचंद, कमोद टाटिया, मोहनसिंह भाटी, अजय शर्मा, रोहित कोठारी को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इपीसीएच के महानिदेशक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि जयपुर और जोधपुर उत्तर पश्चिम क्षेत्र के निर्यात का सबसे बड़ा क्लस्टर है। ऐसे में यहां के सदस्य निर्यातकों का इस समूह में सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व हुआ है। उन्होंने बताया कि मेंटरशिप समूह के माध्यम से सदस्यों की समस्याओं का तत्काल और त्वरित हल किया जा सकेगा।

Published on:
06 Jan 2021 10:31 pm