जोधपुर

न्यू ईयर सेलिब्रेशन में शराब पार्टी करने जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें यह खबर, नहीं तो महंगी पड़ जाएगा आपका जश्न

आबकारी विभाग ने तीन प्रकार के अस्थाई लाइेंसस की व्यवस्था की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। पहली श्रेणी में व्यक्तिगत पार्टी के लिए दो हजार रुपए, द्वितीय श्रेणी में होटल में पार्टी के लिए पांच हजार रुपए और तीसरी श्रेणी के लिए आठ हजार रुपए शुल्क निर्धारित है।
2 min read
Not a single shop will increase liquor in the district
Not a single shop will increase liquor in the district

जोधपुर. नववर्ष की पूर्व संध्या पर बिना अनुमति शराब पार्टी करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर आबकारी व यातायात की विशेष नजर रहेगी। जबकि यातायात पुलिस शहर के प्रमुख चौराहा पर नाके लागकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई करेगी। इसके अलावा थाना क्षेत्रों में भी पुलिस की सघन गश्त रहेगी।

शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को 300 से ज्यादा जगह पर नववर्ष की पार्टियों का आयोजन होगा। इसके लिए आबकारी विभाग ने पार्टी में शराब के अस्थाई लाइसेंस जारी किए थे। बीना लाइसेंस के शराब पार्टी का आयोजन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीमें गठित की गई हैं।

New Year 2020 सेलिब्रेट करने जोधपुर पहुंचे पर्यटक, होटल्स व रेस्टोरेंट्स में सेलिब्रेशन्स के लिए हो रहे हैं विशेष इंतजाम

इसके साथ ही अवैध शराब बेचने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इधर यातायात पुलिस नववर्ष के आगमन की खुशी में शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखेगी। इसके लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर थानों की पुलिस के साथ यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। थाना क्षेत्रों में अधिकारी व पुलिसकर्मी गश्त पर रहेंगे।

तीन तरह के लाइसेंस
आबकारी विभाग ने तीन प्रकार के अस्थाई लाइेंसस की व्यवस्था की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। पहली श्रेणी में व्यक्तिगत पार्टी के लिए दो हजार रुपए, द्वितीय श्रेणी में होटल में पार्टी के लिए पांच हजार रुपए और तीसरी श्रेणी के लिए आठ हजार रुपए शुल्क निर्धारित है।

शराब पीकर वाहन चलाते 49 गिरफ्तार
एसीपी (यातायात) चेनसिंह महेचा ने बताया कि सोमवार रात को शहर के प्रमुख चौराहों व नाकों पर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 49 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही कई वाहनों के चालान भी काटे।

Published on:
31 Dec 2019 10:57 am