जोधपुर

फायरिंग रेंज में डेजर्ट साइक्लोन : राजस्थान पहुंची UAE की आर्मी, इंडियन सैनिकों के साथ करेगी ऐसा काम

Desert Cyclone Exercise भारत और यूएई की थल सेना के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन के पहले संस्करण का आगाज मंगलवार को बीकानेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ। युद्धाभ्यास में भारत की ओर से मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन भाग ले रही है।
less than 1 minute read
Jan 03, 2024
desert_cyclone_exercise.jpg

भारत और यूएई की थल सेना के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन के पहले संस्करण का आगाज मंगलवार को बीकानेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ। युद्धाभ्यास में भारत की ओर से मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन भाग ले रही है। यूएई से 45 जवानों की टुकड़ी भारत पहुंची है। पहले दिन दोनों ही देशों के जवानों ने युद्धाभ्यास की रणनीति पर चर्चा की। युद्धाभ्यास 15 जनवरी तक चलेगा।

युद्धाभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार शांतिपूर्ण सैन्य ऑपरेशन के दरम्यान रेगिस्तानी और अर्द्ध रेगिस्तानी इलाके में युद्ध कौशल प्राप्त करने के लिए एक दूसरे की सेना के मध्य सामंजस्य स्थापित करना है।

हेलीकॉप्टर ऑपरेशन भी शामिल होंगे
युद्धाभ्यास के लिए महाजन रेंज में एक संयुक्त निगरानी केंद्र की स्थापना की गई है। इसमें खोज अभियान, निर्मित क्षेत्र का प्रभुत्व और हेलिबोर्न संचालन शामिल होगा। हेलीकॉप्टर की मदद से लोेगों तक मदद पहुंचाने और बेहतर सैन्य ऑपरेशन संचालन करने में मदद मिलेगी।

Published on:
03 Jan 2024 02:25 pm