जोधपुर

अमरीकी लकड़ी से हैण्डीक्राफ्ट फर्नीचर बना निर्यात करेंगे निर्यातक

- हाइ प्वाइंट ट्रेड फेयर में पहली बार लगेगा जोधपुर का डोम
2 min read
Mar 19, 2019
jodhpur
अमरीकी लकड़ी से हैण्डीक्राफ्ट फर्नीचर बना निर्यात करेंगे निर्यातक

जोधपुर।

भारत से निर्यात होने वाले लकड़ी के फर्नीचर की सबसे बड़ी मंडी अमरीका है। अमरीका में लगने वाले विश्व के सबसे बडे हैण्डीक्राफ्ट ट्रेड फेयर हाइ प्वाइंट में पहली बार 2 हजार स्कवेयर फुट का जोधपुर डोम लगेगा । फेयर में करीब 50 निर्यातकों ने फेयर में जाने की इच्छा प्रकट की है । अमरीकन हार्डवुड एक्सपोर्ट काउंसिल का प्रतिनिधिमण्डल में अमरीका की 12 हार्डवुड कम्पनियों का प्रतिनिधि आए हुए है। जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन व काउंसिल की ओर से बायर-सेलर मीट में काउंसिल के रोड्रिक विल्स ने पुष्टि की कि अमरीका की लकड़ी पर जोधपुर हस्तशिल्प का अच्छा कार्य किया जा सकता है । उन्होंने बताया कि जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों को टयुलिप व अमरीकन ओक वुड पसंद आई है व कई निर्यातकों ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है । इस एजुकेशनल व नेटवर्र्किंग इवेन्ट का उद्देश्य अमरीकी लकडि़यों को जोधपुर आयात करना व उन लकड़ी से बने फ र्नीचर का निर्यात विदेशों में करवाना है ।

अमरीका के हर दूसरे होटल व घर में जोधपुरी उत्पाद

अमरीका के भारतीय प्रतिनिधि ने भी इस फेयर में जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों के लिए सम्भावनाओं पर प्रस्तुति दी । हाइ प्वाइंट की कौशल शॉ ने बताया की टेक्सास, न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलस व लास वेगास की हर दूसरी होटल व अधिकांश घरों में जोधपुर का फ र्नीचर सजा मिलता है। उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों को इस बार अमरीका हाइ प्वाइंट में निमंत्रण देते हुए सदस्यों को स्पेशल डिस्काउंट पैकेज भी ऑफर किया ।

100 कंटेनर अमरीकी लकड़ी मंगाने की कवायद

जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भरत दिनेश ने बताया कि यहां के निर्यातकों ने सेम्पल के जरिए इस लकड़ी को टेस्ट कर लिया है व करीब 100 कन्टेनर लकड़ी मंगाने की भी कवायद चल रही है । इस कार्यक्रम में एसोसिएशन पदाधिकारी, निर्यातक व अन्य औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Updated on:
19 Mar 2019 07:20 pm
Published on:
19 Mar 2019 07:20 pm