
फेयरवेल पार्टी में दिखा ओरिएंटल स्टाइल
जोधपुर. चीनी, जापानी व इंडोनेशिया...की वेशभूषा में जब युवतियां सज-धजकर आई तो लगा ही नहीं कि ये इंडियन हैं। यहां आइनिफ्ड जोधपुर में शनिवार को सीनियर स्टूडेंट्स की फेयरवेल पार्टी में ओरिएंटल स्टाइल नजर आया। फेयरवेल की थीम ओरिएंटल विद ए ट्विस्ट थी, जिसके अनुकूल चीनी, जापानी, इंडोनेशियन्स देशों के पारम्परिक परिधानों के साथ 2 डी और 3 डी जियोमेट्रिक आभूषण पहन स्टूडेंट्स आए। इसमें गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में दिव्या सारड़ा, मिस्टर फेयरवेल प्रत्यक्ष शर्मा, उत्कृष्ट वेशभूषा फिमेल आयुषी हेड़ा और मेल फरजान खान, उत्कृष्ट विद्यार्थी संगीता आयदासानी को घोषित किया गया। केक कटिंग सेरेमनी के बाद सीनियर्स और जूनियर्स ने डांस प्रस्तुत किए। इसमें कई नगमों ने झूमने को मजबूर कर दिया और खूब तालियां बटोरी, दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ, स्टूडेंटस ने बताया कि इसके लिए वे पिछले कई दिनों से अभ्यास कर रहे थे