जोधपुर

Farmer died : ट्रैक्टर के नीचे दबने से कृषक की मौत

- खेती करने के दौरान हादसा
less than 1 minute read
Aug 30, 2022
Farmer died : ट्रैक्टर के नीचे दबने से कृषक की मौत
Farmer died : ट्रैक्टर के नीचे दबने से कृषक की मौत

जोधपुर।
राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत (Police station Rajeev Gandhi Nagar) मोकलावास (Moklawas village) गांव में भूरिया भाकर के नीचे गौशाला के पास कृषि कार्य करने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से नीचे दबे एक कृषक की मौत हो गई। (Tractor overturned, farmer died) मृतक के भाई भानाराम जाट की तरफ से पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार रोहिला खुर्द में जाटों की ढाणियां निवासी पूनाराम जाट 47 मोकलावास में भूरिया भाकर के नीचे गौशाला के पास धोरा पाली पर कृषि कार्य कर रहा था। पोकरराम भी ट्रैक्टर से धोला पाली कृषि कार्य में व्यस्त था। इस दौरान तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने से पोकरराम का ट्रैक्टर पलट गया। पास ही मौजूद पूनाराम ट्रैक्टर के नीचे दब गया। यह देख भाई भानाराम और आस-पास के अन्य ग्रामीण वहां आए। एक अन्य ट्रैक्टर की मदद से ट्रैक्टर सीधा कर गंभीर हालत में पूनाराम को बाहर निकाला और एम्स ले गए, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई भानाराम जाट की तरफ से पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

इस दौरान तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने से पोकरराम का ट्रैक्टर पलट गया। पास ही मौजूद पूनाराम ट्रैक्टर के नीचे दब गया। यह देख भाई भानाराम और आस-पास के अन्य ग्रामीण वहां आए। एक अन्य ट्रैक्टर की मदद से ट्रैक्टर सीधा कर गंभीर हालत में पूनाराम को बाहर निकाला और एम्स ले गए, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई भानाराम जाट की तरफ से पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Published on:
30 Aug 2022 05:19 pm