जोधपुर

खरीफ फसल की बुवाई में जुटे किसान, खाद बीज की दुकानों पर उमड़ रही भीड़

- प्री मानसून की अच्छी बारिश के बाद बुवाई में जुटे किसान- खाद बीज की दुकानों का समय बढ़ाने की मांग
less than 1 minute read
Jun 20, 2021
खरीफ फसल की बुवाई में जुटे किसान, खाद बीज की दुकानों पर उमड़ रही भीड़
खरीफ फसल की बुवाई में जुटे किसान, खाद बीज की दुकानों पर उमड़ रही भीड़

जोधपुर. जिले भर में प्री मानसून की अच्छी बारिश के बाद किसान खरीफ फसल की बुवाई में जुट गए हैं। फलोदी, लोहावट, शेरगढ़ व बालेसर क्षेत्र में प्री मानसून की अच्छी बारिश के बाद किसान खेत-खलिहानों में व्यस्त हो गए हैं। किसान बाजरे व मूंग की फसल की अधिक बुवाई कर रहे हैं। बारिश के बाद खाद बीज की दुकानों पर किसानों की भीड़ उमड़ रही है। छह बजे दुकाने बंद होने के कारण किसानों को खाद बीज खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
बीज की दुकानों का समय बढ़ाया जाए

दुकानों का समय छह बजे तक ही होने से किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसान जिले के दूर दराज गांव व ढाणियों से जोधपुर शहर पहुंचते पहुंचते ही शाम हो जाती है। इस कारण से बीज खरीद में परेशानी आ रही है। पावटा स्थित खाद बीज के व्यापारी धर्मेन्द्र गहलोत का कहना है कि दुकानों का समय रात ९ बजे तक करना चाहिए। जिससे व्यापारियों व किसानों दोनों के लिए सुविधा रहे।

शुरु हुई बुवाई
जिले में जहां पर अच्छी बारिश हुई है। वहां पर किसान बुवाई कर रहे है। बाजरा व मूंग की फसल बुवाई में तेजी आएंगी।
डॉ. जीवनराम भाकर, उपनिदेशक कृषि विभाग विस्तार जोधपुर

Published on:
20 Jun 2021 12:47 pm