जोधपुर

किसानों ने देखी मूंग की उन्नत किस्म की उपज

फलोदी (जोधपुर) . राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, फलोदी, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा पल्ली फांटा, पड़ासला व बेन्दों का बेरा में खरीफ मूंग के क्लस्टर का मंगलवार को अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया।
less than 1 minute read
Oct 05, 2018
Farmers observed improved varieties of mung
किसानों ने देखी मूंग की उन्नत किस्म की उपज

फलोदी (जोधपुर) . राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, फलोदी, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा पल्ली फांटा, पड़ासला व बेन्दों का बेरा में खरीफ मूंग के क्लस्टर का मंगलवार को अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने मंूग की उन्नत किस्म जीएएम-5 से उत्पादन की जानकारी प्राप्त की तथा अन्य किस्मों से तुलनात्मक अध्ययन भी किया।


मुख्य वैज्ञानिक डॉ. महेन्द्रसिंह चांदावत ने बताया कि खरीफ में मूंग को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र फलोदी व कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा पल्ली फांटा, पड़ासला व बेन्दों का बेरा में 75 किसानों को मूंग की खरीफ में बुवाई के लिए उन्नत किस्म जीएएम-5 प्रति किसान एक एकड़ का फसल प्रदर्शन दिया गया था। यह किस्म पीत शिरा वायर के प्रति प्रतिरोधी है तथा 60-65 दिन में पकने के साथ ही प्रति हैक्टेयर 17-18 क्विंटल उपज भी देती है। उन्होंने किसानों को कृषि में नवीनतम तकनीक को समावेश करने की सलाह दी।


कार्यक्रम में किसानों को प्रक्षेत्र दिवस के उद्देश्यों की जानकारी दी गई तथा क्लस्टर में दिए गए खरीफ मूंग की उन्नत किस्म के बारे में किसानों से प्रतिक्रिया भी ली गई। कार्यक्रम में किसानों ने इस किस्म की बड़े स्तर पर बुवाई की इच्छा जताते हुए बताया कि इस किस्म का प्रदर्शन अच्छा रहा तथा फलियां फटती नहीं है।

मूंग की यह किस्म क्षेत्र के अनुकूल है। कार्यक्रम में शस्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मनमोहन पूनिया, पौध संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. गजानंद नागल, सरपंच पप्पूराम चौधरी, प्रगतिशील किसान आनंदप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Published on:
05 Oct 2018 04:01 pm