जोधपुर

Fashion : ब्लू सिटी में लगा फैशन और स्टाइल का तड़का

जोधपुर. फैशन और मॉडलिंग फील्ड से जुड़े जोधपुराइटस के लिए यह खुशी का मौका रहा कि जाने माने फैशन स्टाइलिस्ट डिजाइनर साहिल गुलाटी ने ब्लू सिटी में फैशन और स्टाइल का तड़का लगाया। जोधपुर के फै शन इंस्टीट्यूट आईनिफ्ड में स्टाइलिंग की दो दिन की वर्कशॉप गुरुवार से शुरू हुई।  
less than 1 minute read
Nov 29, 2018
Fashion: Fashion and Style workshopi n Blue City
Fashion: Fashion and Style workshopi n Blue City

जोधपुर. फैशन और मॉडलिंग फील्ड से जुड़े जोधपुराइटस के लिए यह खुशी का मौका रहा कि जाने माने फैशन स्टाइलिस्ट डिजाइनर साहिल गुलाटी ने ब्लू सिटी में फैशन और स्टाइल का तड़का लगाया। जोधपुर के फै शन इंस्टीट्यूट आईनिफ्ड में स्टाइलिंग की दो दिन की वर्कशॉप गुरुवार से शुरू हुई।

उन्होंने सभी छात्रों को डिफरेंट थीम्स जैसे रेड कारपेट लुक, बोहिमियन लुक, इंडियन कन्टेम्परेरी इंडियन लुक आदि पर स्टाइलिंग पॉइंट्स बताए व अपने सेलिब्रिटी स्टाइलिंग एक्स्पीरियन्स स्टूडेंट्स के साथ शेयर भी किए। उन्होंने छात्रों के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए स्टाइलिंग का कॅरियर में महत्व पर टिप्स दिए। यहां उन्होंने छात्रों के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर कर विद्यार्थियों को अपना कैरियर स्टाइलिंग बनाने का तरीका सिखाया। दिल्ली के फैशन स्टाइलिस्ट डिजाइनर साहिल गुलाटी ने वर्कशॉप में फैशन और स्टाइलिंग की अपडेट जानकारी दी। गौरतलब है कि गवे स्टाइलिंग के फील्ड में छह साल से कार्यरत रहे। उन्होंने कई डिजाइनर्स के लिए कैम्पेन्स शूट किए हैं। गुलाटी ने मैगज़ीन जैसे एफएचएम, जी क्यू, फिल्मफेयर और मिंग मैगजीन के लिए स्टाइलिंग एडिटोरियल किए हैं, लेकिन उन्होंने सेलिब्रिटीज जैसे राधिका आप्टे, विक्रांत मैसी, रासिका दुग्गल, टिस्का चोपड़ा , साहिल सलाथिया, जिम सारभ, दीया मिर्जा, विद्या बालन और राजकुमार राव के लिए भी स्टाइलिंग एंड डिजाइनिंग की है। उनका मिन्नट ब्लश नाम से डिजाइनर लेबल है। इसके साथ ही उन्होंने लैक्मे फै शन वीक व लोटस फैशन वीक में भी स्टाइल शो किए हैं।

Updated on:
29 Nov 2018 10:32 pm
Published on:
29 Nov 2018 10:32 pm