जोधपुर

LIVE REPORT——लोगों में नजर आया सख्ती का भय

कोरोना: जन अनुशासन पखवाड़ा
less than 1 minute read
May 04, 2021
LIVE REPORT------लोगों में नजर आया सख्ती का भय
LIVE REPORT------लोगों में नजर आया सख्ती का भय

जोधपुर।
चांदपोल, समय शाम करीब 4.30 बजे। वैश्विक कोरोना महामारी की दूसरी लहर भयावह होती जा रही है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से जन अनुशासन पखवाड़े में लोगों के घरों में रहने, बेवजह बाहर नहीं घूमने को लेकर की जा रही सख्ती का भय भी दिखा। हालांकि इस वक्त पुलिस का कोई जवान मौजूद नहीं था, फिर भी लोग स्वेच्छा से अपने घरों में थे व फालतू बाहर नहीं निकल रहे थे। इस वजह से चहल-पहल रहने वाले चांदपोल क्षेत्र में सन्नाटा छाया हुआ था । क्षेत्र में केवल दवाई की दुकान खुली थी, जहां पर भी जरुरतमंद लोग दवाई खरीदने के लिए खड़े थे। जो सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा मास्क पहने हुए कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए दिखाई दिए। क्षेत्र की बाकी सभी दुकानें व बाजार बंद था। वाहन भी इक्का-दुक्का ही निकल रहे थे, जिनमें नौकरी पेशा या किसी कारण विशेष के लिए बाहर निकलने वाले लोग ही शामिल थे।

Published on:
04 May 2021 05:04 pm