जोधपुर

चिकित्सा, खेल, सीवरेज की घोषणाओं का लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए प्रभारी सचिव नवीन महाजन ने बैठक ली। उन्होंने चिकित्सा, खेल व सीवरेज के कार्यों पर ज्यादा फोकस देने को कहा।
less than 1 minute read
Mar 25, 2021
चिकित्सा, खेल, सीवरेज की घोषणाओं का लिया फीडबैक
चिकित्सा, खेल, सीवरेज की घोषणाओं का लिया फीडबैक

जोधपुर। मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए प्रभारी सचिव नवीन महाजन ने बैठक ली। उन्होंने चिकित्सा, खेल व सीवरेज के कार्यों पर ज्यादा फोकस देने को कहा। बैठक में जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने लूपिंग सिस्टम व हेरिटेज संरक्षण के संबंध में किए गए ड्राई रन के संबंध में जानकारी दी। शिक्षा, पर्यटन, सडक़, पेयजल, कृषि से जुड़ी समस्त बजट घोषणाओं व विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी।

चिकित्सा : नवीन आइसीयू, एनआइसीयू, इंस्टीट्यूट ऑफ मेटरनिटी, निओनेटोलॉजी सहित चिकित्सा संस्थानों को क्रमोन्नत करने का काय जल्द करेंगे। विशेषज्ञों व मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है।
खेल : रेजिडेंशियल स्पोट्र्स स्कूल बनाए जाने, बरकतुल्ला खान स्टेडियम में जीर्णोद्वार व सुदृढीकरण के कार्य गुणवत्ता के साथ करें। खेल संस्थानों में खिलाडिय़ों व बच्चों की संख्या के अनुपात में प्रशिक्षित, सर्टिफाइड कोच की नियुक्ति हो।

सीवरेज : सीवरेज लाइन की मरम्मत व नई लाइनों को डलवाने के कार्य प्रभावी प्लानिंग के साथ करें। इसी के साथ जलभराव की समस्या को दूर करने व ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए नाला निर्माण कार्यो की मॉनिटरिंग की।

Published on:
25 Mar 2021 09:07 pm