जोधपुर

राखी पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, सपनों का राजस्थान बनेगा

जोधपुर.गौरव यात्रा के दौरान मारवाड़ के जोधपुर अंचल में सभाओं के दौरान राखी पर प्यार और आशीर्वाद देते हुए कहा कि राजस्थान का चप्पा चप्पा छान लिया है। आज भारतीयों को पूरा पैसा मिल रहा है। अब आपके सपनों का राजस्थान बनेगा।  
2 min read
Aug 25, 2018
Video...Cm vasundhra Body language change in this rally
Video...Cm vasundhra Body language change in this rally

जोधपुर.गौरव यात्रा के दौरान मारवाड़ के जोधपुर अंचल में सभाओं के दौरान ़मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राखी पर प्यार और आशीर्वाद देते हुए कहा कि राजस्थान का चप्पा चप्पा छान लिया है। आज भारतीयों को पूरा पैसा मिल रहा है। अब आपके सपनों का राजस्थान बनेगा।

उन्होंने कहा कि हमने कागजों में काम नहीं किया, बल्कि धरातल पर विकास कर के दिखाया है। उन्होंने जोधपुर के ग्रामीण अंचलों में कहा कि विकास नजर आ रहा है। जनता विकास चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने देश और दुनिया के पटल पर पहचान बनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके सुझाव पर मैं शहीदों को याद कर रही हूं। उन्होंने कहा कि हमने अटलबिहारी वाजपेयी के सपनों के अनुरूप कार्य कर के दिखाया है। बिना किसी मजहबी भेदभाव के विकास कार्य कर के दिखाया है। सड़क और बिजली के क्षेत्र में अव्वल रहने के बाद राजस्थान में गौरव यात्रा निकाली है।

दुनिया भर के लोग गौरव यात्रा कार्यक्रम देख रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर के लोग गौरव यात्रा कार्यक्रम देख रहे हैं। कांग्रेस के लोग पूछ रहे हैं कि यात्रा क्यों निकाल रहे हो, मैंने कहा कि जनता के कई काम किए हैं। सीएम ने शेखाला पंचायत समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ५२ करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मंच पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ व सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास मौजूद थे।

रिसोर्ट में किया रात्रि विश्राम

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजनीति गढ़ जोधपुर में प्रवेश कर फलोदी में सभा को संबोधित किया था। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देचू की गुमानपुरा थार रिसोर्ट होटल में रात्रि विश्राम किया था।

कल जैसलमेर, रामदेवरा होते हुए फलोदी पहुंची थीं
इससे पहले राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान गौरव यात्रा का जोधपुर संभाग में आगाज करने के लिए शुक्रवार को जैसलमेर पहुंची थीं। यहां उन्होंने दो सभाएं सम्बोधित कर सभा स्थल से ही विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा रहा था। पुलिस लाइन मैदान स्थित हेलीपेड से उतरने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सलामी दी गई थी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गौरव यात्रा के तहत हनुमान चौराहा पर विशाल आमसभा को सम्बोधित किया था।

सरकार के कार्य बताए थे
तकरीबन साढ़े चार हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में लगे डोम में मुख्यमंत्री ने आम जनता को सरकार के कार्यों के बारे में बताया था। वहां पास ही शक्ति सम्मेलन के लिए लगाए गए शामियाने में मुख्यमंत्री ने तलवार थाम कर नारी शक्ति को जागरुक किया था। हनुमान चौराहा पर आमसभा के बाद वे हेलीकॉप्टर के जरिये यात्रा के तहत जिले में दूसरे पड़ाव रामदेवरा पहुंचीं थीं। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने फलोदी में सभा को संबोधित किया था।

Published on:
25 Aug 2018 05:57 pm