जोधपुर

फर्नीचर बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग

- टीन शेड, छत व दीवार गिरी, फैक्ट्री में सो रहे तीन श्रमिकों व गैस सिलेण्डरों को सुरक्षित निकाला - कैमिकल का ड्रम गिरने से भभकी आग में एकबारगी दमकलकर्मी भी घिरे
less than 1 minute read
Jul 05, 2020
फर्नीचर बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग
फर्नीचर बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग

जोधपुर.

बासनी औद्योगिक क्षेत्र में एम्स के सामने गली 6 स्थित फर्नीचर बनाने की एक फैक्ट्री में रविवार तड़के भीषण आग लगने से टीन शेड, छत व दीवार गिर गई। कैमिकल से भरा ड्रम गिरने से भभकी आग में कुछ दमकलकर्मी भी फंस गए, लेकिन सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। एक दर्जन दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।
मुख्य अग्निशमन सूत्रों के अनुसार एम्स के सामने गली 6 स्थित फैक्ट्री परिसर में कृष्णा डेकोर फर्नीचर नामक फैक्ट्री में तड़के सवा तीन बजे आग लग गई। फैक्ट्री में बनाए जाने वाली लकड़ी की कुर्सियां व कच्चा माल चपेट में आ गया। आग कुछ ही क्षणों में भीषण हो गई। वहां सो रहे तीन श्रमिक आग की लपटों में घिर गए।

श्रमिकों ने फैक्ट्री मालिक और फिर पुलिस को सूचना कराई। पुलिस व दमकलों के साथ अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग भीषण होने पर शास्त्रीनगर व नागौरी गेट से कुछ और दमकलें मौके पर बुलाई गईं। तीन-सवा तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े छह बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका जताई गई है। फैक्ट्री में लकड़ी के अलावा स्टील फर्नीचर भी बनाए जाते हैं।

Updated on:
05 Jul 2020 07:45 pm
Published on:
05 Jul 2020 07:45 pm