जोधपुर

भारी पड़ गया विधायक की गाड़ी रोकना, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

शेरगढ़. शेरगढ़ विधायक बाबूङ्क्षसह राठौड़ की गाड़ी रोककर हमले के प्रयास और साथ चल रहे कार्यकर्ता के गाड़ी के शीशे तोडऩे व मारपीट पर उतारू होने का मामला आरोपियों को भारी पड़ गया। उनके खिलाफ पुलिस थाने में दर्ज हुआ है।
less than 1 minute read
police action
भारी पड़ गया विधायक की गाड़ी रोकना, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

शेरगढ़. शेरगढ़ विधायक बाबूङ्क्षसह राठौड़ की गाड़ी रोककर हमले के प्रयास और साथ चल रहे कार्यकर्ता के गाड़ी के शीशे तोडऩे व मारपीट पर उतारू होने का मामला आरोपियों को भारी पड़ गया। उनके खिलाफ पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

थानाधिकारी सवाई ङ्क्षसह सोढा ने बताया कि पदमगढ़ सोलकियांतला निवासी गुलाब ङ्क्षसह पुत्र डूंगरङ्क्षसह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार को वो अपनी गाड़ी लेकर करीब साढे चार बजे पाबूसर निवासी प्रकाश ङ्क्षसह चौधरी के घर से आ रहे थे। आगे आगे विधायक बाबूङ्क्षसह राठौड़ की गाड़़ी चल रही थी। संतोषनगर सड़क पर पाबूसर निवासी स्वरूपङ्क्षसह पुत्र भीखाराम, जसाराम पुत्र खेताराम, बाबूराम पुत्र टीकू राम व भलाराम पुत्र टीकू राम जाट ने विधायक की गाड़ी के आगे मोटर साइकिल रोक कर गाड़ी रूकवाई तथा मारपीट करने पर उतारू हो गए। उनके पीछे गुलाब ङ्क्षसह की गाड़ी चल रही थी जब गुलाब ङ्क्षसह गाड़ी से उतर कर समझाइश की तो उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए तथा तथा गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

Published on:
02 Nov 2018 09:13 pm