जोधपुर

फिल्म निर्देशक प्रकाश झा को मिली हाईकोर्ट से राहत

अगले आदेश तक कठोर कार्रवाई पर रोक
less than 1 minute read
Feb 16, 2021
फिल्म निर्देशक प्रकाश झा को मिली हाईकोर्ट से राहत
फिल्म निर्देशक प्रकाश झा को मिली हाईकोर्ट से राहत

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने वेब सीरिज आश्रम के निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा निर्देशित वेबसीरिज ‘आश्रम’ में दलितों पर कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर दर्ज मामले में अगले आदेश तक कठोर कार्रवाई पर रोक लगा दी है। न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग की एकलपीठ में याचिकाकर्ता झा की ओर से अधिवक्ता निशांत बोड़ा ने आवेदन पेश किया। इसके बाद हाईकोर्ट ने लोक अभियोजक को नोटिस स्वीकार करने के निर्देश दिए। प्राथमिकी दर्ज करवाने वाले शिकायकर्ता देवाराम मेघवाल को भी नोटिस जारी किया गया है।

जोधपुर के लूनी थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मैक्स प्लेयर पर चल रही वेबसीरिज के पहले संस्करण के प्रथम भाग में दलित समाज को अपमानित किया गया है। वेब सीरिज में दलिज समाज के युवक की शादी की रवानगी के दृश्यों में अभद्र टिप्पणियां की गई है। इससे देश और समाज में आपसी घृणा और नफरत की भावना को बढ़ावा मिल रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट ने वेब सीरिज आश्रम के निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा निर्देशित वेबसीरिज ‘आश्रम’ में दलितों पर कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर दर्ज मामले में अगले आदेश तक कठोर कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

Published on:
16 Feb 2021 07:54 pm