जोधपुर

शादी में अधिक मेहमान और मृत्यु उपरांत सत्संग पर एफआइआर

शादी में अधिक मेहमान और मृत्यु उपरांत सत्संग पर एफआइआर  
less than 1 minute read
May 15, 2021
शादी में अधिक मेहमान और मृत्यु उपरांत सत्संग पर एफआइआर
शादी में अधिक मेहमान और मृत्यु उपरांत सत्संग पर एफआइआर

जोधपुर.

कोरोना संक्रमण व लॉक डाउन के बावजूद रातानाडा की इन्द्रा कॉलोनी में शादी में निर्धारित संख्या से मेहमान एकत्रित हुए। दूसरी तरफ चौपासनी रोड के पास पंचोलिया नाडी क्षेत्र में मृत्यु उपरांत सत्संग (डांगड़ी रात) आयोजित किया गया। दोनों आयोजकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई।
पुलिस के अनुसार इन्द्रा कॉलोनी में प्रेमसिंह पुत्र लालसिंह के घर पुत्री के विवाह में अधिक संख्या में मेहमान एकत्रित होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शादी हो रही थी और निर्धारित संख्या 11 से अधिक मेहमान समारोह में मौजूद थे। ऐसे में प्रेमसिंह, उसके पुत्र महेन्द्रसिंह, राजेन्द्रसिंह उर्फ राजूसिंह पुत्र रामचन्द्रसिंह, रघुवीरसिंह, कैलाश व्यास व नत्थूलाल के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, प्रतापनगर थानान्तर्गत पंचोलिया नाडी में शिवराज की मृत्यु के उपरांत शुक्रवार रात सत्संग (डांगड़ी रात) का आयोजन किया गया। जिसमें 40-45 महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। बह्मदास पुत्र बस्तीराम के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
बासनी थाना पुलिस ने सांगरिया स्थित सब्जी की दुकान शुक्रवार सुबह 11 बजे बाद भी खुली मिलने पर संचालक भोम सिंह पुत्र भूर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Published on:
15 May 2021 11:46 pm