जोधपुर

आबादी क्षेत्र में बाड़े में लगी आग, मची अफरा-तफरी

पत्रिका न्यूज नेटवर्कफलोदी. शहर के जवाहर प्याऊ गौशाला चौक में एक बाड़े में उगी झाडि़यों व कचरे में शुक्रवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी।
less than 1 minute read
Nov 01, 2019
फलोदी. आग लगने के बाद मौके पर पहुची दमकल
फलोदी. आग लगने के बाद मौके पर पहुची दमकल

आग लगने के बाद मौके से धुएं के गुब्बार उठने लगे तो आस-पास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। जिस पर सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पंहुची और करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार गौशाला चौक में सिनेमा के निकट एक बाड़े में भारी मात्रा में झाडि़यां उगी हुई है तथा कचरा भी पड़ा था। आज दोपहर यहां अचानक आग लग गई और आग की लपटें उठती नजर आई। जिस पर लोगों ने तत्काल दमकल को सूचित किया। जिस पर दमकलकर्मी हुक्मीचंद शर्मा, नवीन पुरोहित, प्रकाश माली दमकल लेकर मौके पर पंहुचे तथा आधे घंटे बाद पर काबू पा लिया गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली ।
गौरतलब है कि आग लगने के मौके के आस-पास आबादी क्षेत्र है। एैसे में आग को देखकर लोग भयभीत हो गए। गमीनत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली। जिससे नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा ताल गया । (कासं)
---------

Published on:
01 Nov 2019 02:55 pm