जोधपुर

कसीदे की दुकान में लगी आग, मचा हड़कंप

भोपालगढ़. कस्बे के गोदारा चौक इलाके में स्थित कसीदाकारी व कटपीस कपड़ों की एक दुकान में रविवार की रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से उसमें रखा कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
less than 1 minute read
fire in shop
fire in shop

भोपालगढ़. कस्बे के गोदारा चौक इलाके में स्थित कसीदाकारी व कटपीस कपड़ों की एक दुकान में रविवार की रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से उसमें रखा कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया।

मंडोर तहसील के आकथली गांव निवासी भागीरथ पुत्र बुधाराम मुण्डेल ने पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह करीब 20 22 बरसों से भोपालगढ़ कस्बे के गोदारा चौक इलाके में स्थित एक किराए की दुकान में कसीदाकारी व कटपीस कपड़ा बेचने की दुकान चलाता है। गत रविवार की रात घर जाने के बाद करीब साढ़े 11 बजे उसकी दुकान के पड़ोसी गजेन्द्र पुत्र बुधाराम गोदारा ने उसे फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। वह दुकान पहुंचा और शटर खोला, तो दुकान में चारों ओर धुंआ और आग की लपटें भी उठ रही थीं। इस दौरान बुधाराम, गजेन्द्र, विष्णुसर, रामकिशोर, रामप्रकाश, कन्हैयालाल, सुरेश, सुमेर, सुगनाराम, बबलू ने पानी लाकर व रेत डालकर जैसे-तैसे कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा कपड़ा, कटपीस एवं लोगों के कसीदे निकालने के लिए दिए गए कपड़े आदि अन्य सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

Published on:
22 Jan 2019 12:02 am