जोधपुर

सरदारपुरा बी रोड स्थित जूतों के शोरूम में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, सात दमकलों ने पाया काबू

प्रमुख बाजार में शामिल सरदारपुरा बी रोड स्थित जूतों के एक शोरूम में रविवार रात भीषण आग लग गई। भूतल व प्रथम मंजिल से लपटें आसमान छूने लगी। नगर निगम की सात दमकलों ने पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
less than 1 minute read
fire outbreak in shoe store at sardarpura B road jodhpur
सरदारपुरा बी रोड स्थित जूतों के शोरूम में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, सात दमकलों ने पाया काबू

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. प्रमुख बाजार में शामिल सरदारपुरा बी रोड स्थित जूतों के एक शोरूम में रविवार रात भीषण आग लग गई। भूतल व प्रथम मंजिल से लपटें आसमान छूने लगी। नगर निगम की सात दमकलों ने पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा के अनुसार सरदारपुरा बी रोड पर एक गली में करिश्मा किड्स वियर नामक जूतों के शोरूम में रात करीब नौ बजे आग लग गई शोरूम बंद होने से भूतल के साथ ही प्रथम मंजिल पर रखा माल भी चपेट में आ गया। ज्वलनशील माल होने से कुछ ही देर में लपटें बाहर निकलकर आसमान छूने लगी। प्रथम मंजिल कांच से बंद थी। आस-पास के लोगों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। शास्त्रीनगर, बासनी व नागौरी गेट से सात दमकलें मौके पर पहुंची। करीब पौन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। आग से अंदर रखा माल खाक हो गया।

संकरी गली में लपटों से सहमे क्षेत्रवासी
तीन मंजिला इमारत के भूतल व प्रथम मंजिल पर जूतों का शोरूम बताया जाता है। आग लगने के दौरान शोरूम बंद था। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से भूतल पर आग लगी होगी। उसके बाद प्रथम मंजिल पर जा पहुंची। संकड़ी गली में तेज व आसमान छूती लपटों से एकबारगी आस-पास के लोग सहम गए।

Published on:
07 Jun 2020 10:48 pm