
फोटो
जोधपुर.
विधानसभा चुनाव 2018 के लिए मतदान दलों का प्रथम व द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को विधानसभावार निर्धारित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. रविकुमार सुरपुर ने बताया कि मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 12 नवंबर से 17 नवंबर व द्वितीय प्रशिक्षण 26 नवंबर से 1 दिसम्बर तक आयोजित होगा।
यहा होंगे प्रशिक्षण
भोपालगढ़ विधानसभा का राजकीय महाविद्यालय भोपालगढ़ में, फ लोदी का स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल फ लोदी में, लोहावट का जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय महाविद्यालय फ लोदी में ,बिलाड़ा का स्वामी विवेकानन्द राजकीय माडल विद्यालय पिचियाक बिलाड़ा में, सूरसागर विधानसभा का महेश उच्च माध्यमिक वि़द्यालय सिवांची गेट , सरदारपुरा विधानसभा का राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक वि़द्यालय लाल मैदान महामंदिर में, जोधपुर शहर विधानसभा का राजकीय उच्च माध्यमिक वि़द्यालय जालमसिंह जी का हत्था, लूणी विधानसभा का राजकीय उच्च माध्यमिक सांगरिया में, शेरगढ़ का स्वामी विवेकानन्द मॉडल विद्यालय बालेसर व ओसिंया विधानसभा क्षेत्र का प्रशिक्षण स्वामी विवेकानन्द मॉडल विद्यालय ओसिंया में रखा गया है।
9 नवंबर तक जोडऩे होंगे महत्वपूर्ण लोगों के नाम
जिले में प्रमुख व्यक्ति जो सांसद, विधायक, विशिष्ठ मतदाता, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल के क्षेत्रों में, न्यायिक एवं लोक सेवा के प्रमुख व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जुडऩे शेष रह गए। उनके नाम 9 नवंबर तक जोडऩे के निर्देश दिए हैं।
मतदान केन्द्रो पर अस्थायी विद्युत कनेक्शन के लिए अमानत राशि नहीं
विधानसभा चुनाव में ऐसे मतदान केन्द्र जहां बिजली कनेक्शन नहीं हैं। वहां मतदान अवधि में अस्थायी विद्युत कनेक्शन देने के लिए अमानत राशि नहीं ली जाएगी।
प्रबंध निदेशक जोधपुर डिस्कॉम सुमेरसिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बिना बिजली वाले मतदान केन्द्रों के लिए अस्थायी वि़द्युत कनेक्शन देने व अमानत राशि से मुक्त करने का अनुरोध किया था। इस पर अध्यक्ष व प्रबन्ध निदेशक आरजी गुप्ता ने इस संबंध में स्वीकृति प्रदान कर दी है।
ईवीएम व वीवीपेट का लाइव प्रदर्शन
स्वीप प्रभारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को लूणी विधानसभा क्षेत्र में कुड़ी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पास ईवीएम व वीवीपेट का लाइव प्रदर्शन किया गया। जहां लोगों को ईवीएम व वीवीपेट से मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।