जोधपुर

पहले दिन नहीं आया एक भी नामांकन

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. नगरपालिका, फलोदी के समस्त ४० वार्डों में पार्षदों के चुनाव के लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी की गई। इसके साथ ही नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।
less than 1 minute read
Nov 02, 2019
फलोदी. आरओ कार्यालय
फलोदी. आरओ कार्यालय

रिटर्निंग अधिकारी यशपाल आहूजा द्वारा जारी चुनाव अधिसूचना के मुताबिक नामांकन दाखिला ५ नवम्बर तक चलेगा। इस दौरान रविवार के आवकाश को छोड़कर रोजाना सुबह १०.३० से दोपहर ३ बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा ६ नवम्बर को होगी। नामांकन वापसी ८ नवम्बर की दोपहर ३ बजे तक हो सकेगी। मतदान १६ नवम्बर को तथा मतगणना १९ नवम्बर को होगी। निर्वाचन कार्यालय द्वारा बताया गया कि प्रथम दिन एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। जबकि अब तक 50 से ज्यादा जनें नामांकन पत्र ले जा चुके है।

सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त -

नामांकन दाखिले के दौरान कचहरी परिसर में शांति एवं कानून व्यवस्था बना रखने के लिए पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है तथा कचहरी के गेट पर अवरोधक लगाए गए हैं। नामांकन पत्रों के वितरण, जांच, उद्घोषणा आदि के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किए गए हंै।

Updated on:
02 Nov 2019 12:12 pm
Published on:
02 Nov 2019 12:12 pm