जोधपुर

ELECTRIC TRAIN—जोधपुर पहुंचा पहला इलेक्ट्रिक इंजन, कुल 4 मिलेंगे

- इंजन के रिपेयर व रखरखाव के लिए कर्मचारियों को बड़ोदरा में दिलाया प्रशिक्षण - इलेक्ट्रिक ट्रेन के जल्द संचालन की उम्मीद जगी
2 min read
Feb 04, 2023
ELECTRIC TRAIN---जोधपुर पहुंचा पहला इलेक्ट्रिक इंजन, कुल 4 मिलेंगे
ELECTRIC TRAIN---जोधपुर पहुंचा पहला इलेक्ट्रिक इंजन, कुल 4 मिलेंगे

जोधपुर।

देशभर में रेल नेटवर्क का इलेक्टि्रफिकेशन कराया जा रहा है। इसके तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल में भी इलेक्टि्रफिकेशन कार्य जारी है। इस कड़ी में रेलवे बोर्ड ने भगत की कोठी स्थित डीजल शेड को 4 इलेक्ट्रिक इंजन आवंटित किए थे। जिसमें जोधपुर को अपना पहला इलेक्टि्रक इंजन मिल गया है और जोधपुर पहुंच गया है। शेष तीन इलेक्टि्रक इंजन भी जल्द ही जोधुपर पहुंच जाएंगे। इससे अब इलेक्टि्रक ट्रेन के पटरियों पर जल्द आने की उम्मीद जग गई है। इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन से ना सिर्फ यात्री सुविधा में वृद्धि होगी बल्कि पश्चिमी राजस्थान में विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे।

-------------------

इंजन की मेंटेनेंस भी होगी, स्टाफ को प्रशिक्षण

डीजल शेड भगत की कोठी के साथ अब एक नया आयाम और जुड़ गया है । डीजल शेड भगत की कोठी के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर जोगेंद्र मीना ने बताया कि डीजल शेड में अब हाई हॉर्स पॉवर डीजल इंजन के रिपेयर के अलावा इलेक्ट्रिक लोको का भी रिपेयर व रखरखाव किया जा सकेगा । इनके रिपेयर व रखरखाव के लिए स्टाफ को बड़ोदरा इलेक्ट्रिक शेड भेजकर प्रशिक्षण भी दिलाया गया है।

---------------------

2023 तक पूरे मण्डल को विद्युतीकृत करने का लक्ष्य

जोधपुर मण्डल के सभी मार्गो का करीब 1626.75 हजार किलोमीटर ट्रेक का विद्युतीकरण का कार्य शत-प्रतिशत स्वीकृत है। जिसको पूरा करने का लक्ष्य दिसम्बर 2023 रखा गया है। जोधपुर मंडल पर अब तक 300 किलोमीटर रुट खंड पर विद्युतीकरण कार्य हो चुका है।

---

मण्डल में विद्युतीकरण कार्य एक नजर में

- 48 किमी लूणी-समदड़ी रूट

- 72 किमी लूनी-मारवाड़ रूट- 32 किमी जोधपुर-लूणी रूट

- 33 किमी समदड़ी-बालोतरा रुट- 116 किमी बीकानेर-नागौर रुट

---

रेलवे बोर्ड की ओर से जोधपुर को एक इलेक्ट्रिक लोको का आवंटन किया जा चुका है। अन्य तीन भी जल्द जोधपुर पहुंचने वाले है। रेलवे इलेक्टि्रफिकेशन का काम जारी है, जिसको निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए टीम वर्क के साथ कार्य कर रहे है।

गीतिका पाण्डेय, मण्डल रेल प्रबंधक

जोधपुर

Published on:
04 Feb 2023 06:44 pm