जोधपुर

CONTAINER TRAIN–पीपापाव पोर्ट के लिए जोधपुर से पहली बार एक्सपोर्ट कंटेनर ट्रेन

- संभागीय आयुक्त व राजसीको एमडी ने झंडी दिखाकर किया रवाना
less than 1 minute read
Feb 07, 2021
CONTAINER TRAIN--पीपापाव पोर्ट के लिए जोधपुर से पहली बार एक्सपोर्ट कंटेनर ट्रेन
CONTAINER TRAIN--पीपापाव पोर्ट के लिए जोधपुर से पहली बार एक्सपोर्ट कंटेनर ट्रेन

जोधपुर।
जोधपुर से पहली बार गुजरात के पीपापाव पोर्ट के लिए एक्सपोर्ट कंटेनर ट्रेन रवाना हुई। जिसको संभागीय आयुक्त व राजसीको एमडी डॉ राजेश शर्मा ने रविवार को भगत की कोठी रेलवे साइडिंग से झंडी दिखाकर रवाना किया ।
ट्रेन में 40 कंटेनर गए है। शर्मा ने बताया कि पीपावव पोर्ट के लिए पहली बार कंटेनर ट्रेन की व्यवस्था की गई है। यह ट्रेन 17 घंटे में पोर्ट पर पहुंच जाएगी, इससे समय व लागत में काफ ी कमी आएगी। पोर्ट से यह कंटेनर अन्य देशों के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राजसीको द्वारा आधारभूत सुविधाएं क्रेन कंटेनर व ट्रेलर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराइ जा रही है। राजसीको संचालित इनलेण्ड कंटेनर डिपो बासनी द्वारा आयात व निर्यात की सुविधाओं में निरन्तर विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर हैंडीक्राफ्ट एसोशियसन के अध्यक्ष भरत दिनेश व अन्य निर्यातकों ने राजसिको का आभार जताया । राजसीको के गगनप्रीतसिंह ने रेलवे अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया ।

Published on:
07 Feb 2021 09:16 pm