जोधपुर

दिखा चांद माहे रमजान का पहला रोजा आज

  कोविड-19 की पालना करे - मुफ्ती ए आजम राजस्थान
less than 1 minute read
Apr 14, 2021
दिखा चांद माहे रमजान का पहला रोजा आज
दिखा चांद माहे रमजान का पहला रोजा आज

जोधपुर. रहमतों व बरकतों का महीना रमजान शुरू हो गया है। अकीदतमंद बुधवार को पहला रोजा रखेंगे। प्रवक्ता शौकत अली लोहिया ने बताया कि मुफ्ती ए आजम राजस्थान शेर मोहम्मद रिजवी व चांद कमेटी अध्यक्ष, शहर खतीब व पेश इमाम काजी मोहम्मद तैयब अंसारी ने कहा कि चांद कमेटी व सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में चांद दिखने के साथ ही रहमतों व बरकतों का महिना रमजान का आगाज हो गया है। मुफ्ती ए आजम राजस्थान शेर मोहम्मद रिजवी ने बिरादराने इस्लाम से इल्तिजा की है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के साथ संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसीलिए सभी अपने-अपने घरों में रहकर नमाजों की पाबन्दी करे, रोजे रखे और इस खैरों बरकत वाले पाक रमजान के महीने में भाईचारगी के साथ मिल जुलकर भलाई के काम करने में सबकी मदद करें। शहर खतीब काजी मोहम्मद तैयब अंसारी ने कहा कि रोजे का फलसफा यही है कि हर इंसान जब अल्लाह की रजा के लिए उसके हुक्म के मुताबिक रोजा रखेगा तो अल्लाह बन्दे पर बरकतों की बारिश करेगा।

Published on:
14 Apr 2021 11:44 pm