जोधपुर

बालरवा में पांच इंच बारिश से नहर की दीवार टूटी, बिजली गिरी

आधा दर्जन गांवों में पानी भरा, दो गांव टापू बने मथानिया हाइवे पर तीन फीट पानी बहने के कारण पांच घंटे जामदीवारें तोडकऱ सडक़ों से पानी निकाला
2 min read
Aug 16, 2019
Five inches of rain in Balarwa broke the canal wall, lightning fell
बालरवा में पांच इंच बारिश से नहर की दीवार टूटी, बिजली गिरी

जोधपुर.

जोधपुर के तिंवरी व बालरवा क्षेत्र में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश ( jodhpur rain ) में राजीव गांधी लिफ्ट केनाल नहर ( damage nehar ) की दीवार टूटने से आधा दर्जन गांवों में पानी भर गया। इनमें से दो गांवों में पानी से टापू बन गए। जिला प्रशासन के समय रहते नहर में पानी की सप्लाई बंद करवाने से हालात काबू में आए। वहीं मथानिया हाईवे पर 3 फीट उपर से पानी बहने के कारण पांच घंटों तक हाइवे पर जाम लगा रहा। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से सडक़ के पास खेतों की दीवार तोडकऱ देर रात तक पानी को निकालने के प्रयास जारी रहा। इधर बालरवा में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई।
पीएचइडी एसइ दिनेश पेड़ीवाल ने बताया कि शुक्रवार को तिंवरी, बालरवा, मथानिया क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 140 एमएम बारिश हुई। बारिश के दौरान सुबह 9 बजे तिंवरी के बालरवा क्षेत्र में राजीव गांधी नहर के आरडी 182 से 184 पर दो जगहों से 25 व 10 मीटर लम्बी दीवार टूट गई। दीवार टूटने से बालरवा, मांडिया, बिंजवाडिय़ा सहित आधा दर्जन गांवों में पानी भर गया। इनमें बालरवा व मथानिया के पास जटियों के बास पानी भरने के कारण टापू से हालात हो गए। हालांकि दीवार टूटने की सूचना मिलते ही नहर में पानी की सप्लाई बंद करवाई गई।

नहर के दोनों तरफ पानी आने के कारण टूटी दीवार
तिंवरी तहसीलदार दीपक सांखला ने बताया कि नहर के आस-पास पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण नहर के दोनों तरफ पानी का भराव हो गया। इधर नहर में बहने वाले पानी के साथ बारिश का पानी मिलने के कारण नहर ओवरफ्लो हो रही थी। इससे सुबह करीब 9 बजे दीवार टूट गई। इसके बाद नहर में पानी की सप्लाई बंद करवा कर मिट्टी के कट्टे रखवा कर पानी के बहाव को रोका गया

Published on:
16 Aug 2019 11:06 pm