जोधपुर

जोधपुर के दो सहित पांच चिकित्सकों को काउंसलिंग में शामिल करने के आदेश

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में आज होगी काउंसलिंग
less than 1 minute read
Five including two doctors of Jodhpur's to be included in counseling
जोधपुर के दो सहित पांच चिकित्सकों को काउंसलिंग में शामिल करने के आदेश

जोधपुर.

राजस्थान हाईकोर्ट में जस्टिस संदीप मेहता ने पांच सेवारत आयुर्वेद चिकित्सकों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में एमडी एमएस (आयुर्वेद) में प्रवेश के लिए शनिवार को होने वाली काउंसलिंग में शामिल करने के अंतरिम आदेश दिए हैं।

यह आदेश जोधपुर निवासी डॉ. अशोककुमार मित्तल और डॉ. निधि अवस्थी, झुंझुनू जिले में गिल्लों की ढाणी निवासी डॉ. रवि प्रकाश, चिड़ावा निवासी डॉ. श्वेता चौपड़ा और गंगानगर निवासी डॉ. मनोजकुमार गौतम की ओर से दायर याचिकाओं की सुनवाई में दिए गए।


याचिकाकर्ताओं की ओर से यशपाल खिलेरी ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान (नई दिल्ली) की ओर से पीजी प्रवेश के लिए 12 अप्रेल को आयोजित ऑन लाइन परीक्षा दी लेकिन इनके प्राप्तांक निर्धारित कटऑफ 40 प्रतिशत से कम रहे।

उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता पांच वर्ष से विभाग में चिकित्सक हैं और नियमानुसार 3 वर्ष से अधिक सेवा वालों के लिए पचास प्रतिशत आरक्षण भी है। इसके अलावा आयुर्वेद योगा, यूनानी, नैचुरोपैथी व होम्योपैथी चिकित्सकों को भी न्यूनतम अंकों में छूट दी जा रही है, अत: समानता के आधार पर याचिकार्ताओं को भी इस तरह की छूट का लाभ दिया जाए।

Updated on:
27 Oct 2018 01:40 am
Published on:
27 Oct 2018 01:40 am