जोधपुर

फलोदी में एफएम सेवा शुरू होने की जगी उम्मीद

पत्रिका न्यूज नेटवर्क फलोदी. जिले की ओर अग्रसर फलोदी शहर को अब जल्द ही भारत सरकार के प्रसार भारती की एफएम सेवा की सौगात मिलने वाली है।
less than 1 minute read
Dec 02, 2019
फलोदी में एफएम सेवा शुरू होने की जगी उम्मीद
फलोदी में एफएम सेवा शुरू होने की जगी उम्मीद

दरअसल फलोदी में आकाशवाणी रिले केन्द्र पर एक अन्य ट्रंासमीटर लगाकर एफएम सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है। अब प्रसार भारती को भेजे गए पत्र के जवाब में फलोदी में एफएम सेवा शुरू करने के लिए टांसमीटर की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दिए जाने की बात कही है।

100 वॉट के ट्रांसमीटर की खरीद प्रक्रिया हुई शुरू-

सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत थानवी द्वारा फलोदी में एफएम सेवा शुरू करने के लिए हो रही देरी को लेकर प्रसार भारती को गत जून माह में शिकायत भेजी गई थी। जिसके जवाब में प्रसार भारती मुख्यालय की सहायक अभियंता शीला वशिष्ठ ने थानवी को पत्र लिखकर बताया कि फलोदी जिला जोधपुर में 100 वॉट एफएम टांसमीटर लगाने की योजना स्वीकृत है तथा 100 वॉट एफएम ट्रांसमीटर की खरीद प्रक्रिया जारी है। ट्रांसमीटर उपलब्ध होने के पश्चात फलोदी में इसके स्थापना की कार्रवाई की जाएगी।

सालों से है एफएम का इंतजार-

गौरतलब है कि आकाशवाणी महानिदेशालय द्वारा फलोदी में एमएफ रिले स्टेशन परियोजना को स्वीकृति दी जा चुकी है। अब लोगों को एफएम कामनोरंजन शीघ्र उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है। प्रसार भारती आकाशवाणी महानिदेशालय द्वारा फलोदी में 100 वॉट क्षमता का ट्रासमीटर लगाकर एफएम रिले स्टेशन स्थापित करने के लिए परियोजना स्वीकृत की गई थी। इसके बाद आकाशवाणी जोधपुर के अधिकारियों ने फलोदी दूरदर्शन रिले केन्द्र पर यह ट्रांसमीटर लगाने के लिए दौरा भी किया था तथा 2018 तक एफएम शुरू होने की जानकारी दी थी, लेकिन अब तक यहां एफएम रेडियो सेवा शुरू नहीं हो पाई है। (कासं)

--------

Published on:
02 Dec 2019 10:52 am