जोधपुर

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे वैभव ने कहा पापा ने दी चुनाव लडऩे की छूट, अब फैसला हाईकमान करेगा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में बोले...  
less than 1 minute read
elections in rajasthan 2018
raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, jodhpur congress, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. पूर्व मुख्यमंत्री व एआईसीसी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत ने कहा कि पापा ने उन्हें चुनाव लडऩे की छूट दे दी है, अब हाईकमान तय करेगा कि वे कब और कहां से चुनाव लड़ेंगे। सरदारपुरा चिल्ड्रन पार्क स्थित एक होटल में कांग्रेस की प्रेस वार्ता के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में वैभव बोले- ‘आप मीडिया वालों को पापा कह चुके हैं कि मुझे चुनाव मैदान में उतरने की छूट दे दी है तो अब आप और क्या पूछना चाहते हो’? उन्होंने जोधपुर से अपने राजनीतिक कॅरियर को शुरू करने के सवाल पर कहा कि जहां पार्टी तय करेगी, वे वहां से शुरू हो जाएंगे। उनकी सभी जगह पसंदीदा है। उन्होंने कहा कि पांच साल में भाजपा ने कुछ नहीं दिया। भाजपा ने मारवाड़ व जोधपुर के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जोधपुर के मिर्ची बड़े व कचोरियां खाकर भी जोधपुर को स्मार्ट सिटी नहीं बना पाए। प्रचार अभियान के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे नए नहीं है। वे 2013 में झुंझुनूं, सीकर, अलवर व मारवाड़ के जैतारण में भी गए। वैभव ने कहा कि मीडिया वाले मुझसे भी थोड़ा प्रेम ज्यादा रखे, फेसबुक पर अपडेट होते रहे। उन्होंने कहा कि वे यूथ कांग्रेस में जुड़े रहे हैं। एआइसीसी व पीसीसी मेंबर रहे और अब पीसीसी महासचिव भी है।

Published on:
05 Dec 2018 04:43 pm