जोधपुर

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में नि:शुल्क ऑफ लाइन कोचिंग

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर
less than 1 minute read
Sep 30, 2021
Feature image

जोधपुर. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट नि: शुल्क तैयारी अब उत्कर्ष क्लासेस से भी होगी। उत्कर्ष क्लासेस के सीईओ एंड फ ाउंडर निर्मल गहलोत ने बताया कि राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना के तहत प्रदेश के आर्थिक रूप से पिछड़े व मेधावी पात्र अभ्यर्थियों को संस्थान की ओर से प्रमुख प्रोफेशनल कोर्स व प्रतियोगी परीक्षाओं की नि: शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों को 15 अक्टूबर तक एसएसओ पोर्टल या ई- मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। गहलोत ने बताया कि उत्कर्ष क्लासेस में इस योजनांतर्गत पात्र अभ्यर्थी प्रोफेशनल कोर्स जिसमें नीट, जेईई व क्लैट और प्रतियोगी परीक्षाओं जिसमें आईएएस, आरएएस, पुलिस उपनिरीक्षक, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती रीट, एलडीसी, कॉन्स्टेबल सहित पे मैट्रिक्स लेवल 5 से ऊपर की सभी भर्ती परीक्षाओं की नि: शुल्क ऑफ लाइन तैयारी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Published on:
30 Sept 2021 04:44 pm