
जोधपुर. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ अब पंजीकृत पात्र लाभार्थियों को मिलना शुरू हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलवंत मंडा ने बताया कि योजना से जुडऩे के लिए पात्र लाभार्थी के अलावा 850 वार्षिक प्रीमियम देकर अपना पंजीकरण करवा सकते है और जिस दिन पंजीकरण होगा उसी दिन से योजना का लाभ मिलेगा।
इस योजना का लाभ सरकारी अस्पतालों के साथ ही जोधपुर के निजी अस्पताल श्रीराम हॉस्पिटल पाल रोड़, बोन एंड जॉइंट, मेडिपल्स, खांगटा अस्पताल, एलएन मेमोरियल, राज हॉस्पिटल, कामदार आई हॉस्पिटल, डऊकिया, ग्लोबल, संचेती, शुभम, श्रीराम बनाड़ रोड, श्रीराम महामंदिर, राजस्थान हॉस्पिटल, भारत हॉस्पिटल, गट्टानी, माई खदीजा, कमला नगर, जीवन ज्योति नर्सिंग हॉस्पिटल, सोना मेडिहब, गोयल अस्पताल, चन्द्र मंगल, टू एस वैलनेस हॉस्पिटल, प्रेक्षा व वसुंधरा अस्पताल आदि में योजना के तहत नियमानुसार निर्धारित पैकेजेज का नि:शुल्क इलाज मिलना प्रारम्भ हो चुका है।
यहां करें शिकायत
योजना के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 1800 180 6127 के साथ ही जिला स्तरीय सीएमएचओ कंट्रोल रूम नम्बर 0291-2511085 पर सम्पर्क किया जा सकता है।