
चामू (जोधपुर) . क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवानिया स्थित राउमावि प्रांगण में दीपावली के मौके शैक्षिक भ्रमण पर भारत आए फ्रांसीसी सैलानियों का ढोल नगाड़ों के साथ राजस्थानी संस्कृति से स्वागत किया गया।
वरिष्ठ अध्यापक शैतानाराम विश्नोई ने बताया कि इस दल में 35 विदेशी मेहमान है। राजस्थानी व विदेशी गानों की मिश्रित धुन पर विद्यार्थियों के साथ विदेशी मेहमानों ने जमकर नृत्य किया। इसके बाद रूमाल झपट्टा व वालीबॉल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ मैत्री पूर्ण मैच खेलकर आनंद उठाया।
सुबह के समय राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के किनारे उबड़-खाबड़ मार्ग पर स्थानीय विद्यार्थियों के साथ फ्रांसीसी सदस्यों ने मित्रता दौड़ लगाई। सैलानियों ने विद्यालय का अवलोकन कर विद्यार्थियों के साथ भी विचार-विमर्श किया।
छात्राओं को सामग्री दी
फ्रांसीसी पर्यटक दल हर वर्ष राजस्थान भ्रमण पर आता है और स्थानीय विद्यालय में छात्राओं की शिक्षा को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए विद्यार्थियों को स्टेशनरी, खेलकूद सामान, पुस्तकें, कपड़े, बैग आदि नि:शुल्क वितरण करते हैं। दल के मुख्य संयोजक फिलीप ने राजस्थानी संस्कृति को सराहा।
ये रहे उपस्थित
इस मौके थार ओएसिस मैनेजर विरेन्द्रसिंह, दल के मुख्य संयोजक फिलीप, भारतीय चीफ गाइड अरूण सिन्हा, केसरिया हिन्दू वाहिनी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुमेरसिंह नाथड़ाऊ, भगवानसिंह गिलाकौर, शैतानाराम विश्नोई, मनोहरसिंह लोड़ता, गायड़सिंह, नारायणलाल, हुकमसिंह देवानिया, पूर्व सरपंच प्रेमराज शर्मा बारनाऊ, एसएमसी अध्यक्ष भंवरसिंह, प्रेमसिंह, जगरूपसिंह, भंवरसिंह, प्रभुसिंह, वीरेन्द्र यादव, मगराज शर्मा आदि उपस्थित थे।