जोधपुर

गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, संभागीय आयुक्त करेंगे ध्वजारोहण

संभागीय आयुक्त बीएल कोठारी गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होने वाले प्रमुख समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। वे मार्च पास्ट का निरीक्षण करने के बाद होने वाली परेड की सलामी लेंगे।
less than 1 minute read
full dress rehearsal for republic day celebration in jodhpur
गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, संभागीय आयुक्त करेंगे ध्वजारोहण

वीडियो : जेके भाटी/जोधपुर. गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार सुबह 9 बजे उम्मेद राजकीय स्टेडियम में हुई। समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम 6 बजे जयनारायण व्यास टाउन हाल में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से संास्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें स्कूली विद्यार्थी राजस्थानी, महिला सशक्तिकरण, देशभक्ति गीत और नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

संभागीय आयुक्त करेंगे ध्वजारोहण
संभागीय आयुक्त बीएल कोठारी गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होने वाले प्रमुख समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। वे मार्च पास्ट का निरीक्षण करने के बाद होने वाली परेड की सलामी लेंगे। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि गणतंत्र दिवस की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परेड में आरएसी, राजस्थान पुलिस, महिला एवं पुरूष होमगार्ड, स्काउट-गाइड की टुकडियां भाग लेंगी। इससे पहले गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शाम 6 बजे जयनारायण व्यास टाउन हॅाल में संास्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

Published on:
24 Jan 2020 12:37 pm