जोधपुर

फलोदी पहुंची यूरिया की पूरी रैक

फलोदी (जोधपुर ). रबी की सीजन में यूरिया की किल्लत होने की आशंका से जूझ रहे किसानों को यूरिया के लिए कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
less than 1 minute read
Jan 07, 2019
Full rack of urea reached Phalodi
फलोदी पहुंची यूरिया की पूरी रैक

फलोदी (जोधपुर ). रबी की सीजन में यूरिया की किल्लत होने की आशंका से जूझ रहे किसानों के लिए एक राहतभरी खबर है कि इस बार अब उन्हें यूरिया के लिए कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए चम्बल फर्टीलाइजर एण्ड केमिकल लि. ने अपने नवस्थापित जी-3 राजस्थान प्लांट से यूरिया की पहली रैंक फलोदी भेजी है। इस रैक में 60 हजार 340 बैग यूरिया आपूर्ति हुआ है।

चम्बल फर्टीलाइजर एण्ड केमिकल लि. के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक यूके सरीम, क्षेत्रीय प्रबंधक आरके सिंह, उप प्रबंधक जितेन्द्रसिंह, कृषि निदेशक विस्तार बीके त्रिवेदी रविवार को फलोदी स्थित रैक प्वाइंट पर पहुंचे तथा इस रैक का पूजन करके यूरिया की आपूर्ति शुरू की। इस दौरान वितरक जितेन्द्र जोशी सहित कई लोग उपस्थित थे।

नए प्लांट जी-3 से पहली सप्लाई में आए 60340 बैग

चम्बल फर्टीलाइजर एण्ड केमिकल लि. के नवस्थापित जी-3 प्लांट से यूरिया की पहली रैक फलोदी के लिए भेजी गई है। इस रैक में 3 हजार 17 टन यूरिया है। जिसमें 60 हजार 340 बैग है। इनमें से जोधपुर जिले को 34 हजार व जैसलमेर जिले को 26 हजार बैग आवंटित किए हैं।

Updated on:
07 Jan 2019 12:52 am
Published on:
07 Jan 2019 12:52 am