जोधपुर

vaibhav gehlot ने सात दिन में जितना खर्च किया, Gajendra Singh Shekhawat ने एक दिन में कर दिया

पांच प्रत्याशियों का चुनाव खर्च शून्य
2 min read
lok sabha elections 2019
vaibhav gehlot ने सात दिन में जितना खर्च किया, Gajendra Singh Shekhawat ने एक दिन में कर दिया

रणवीर चौधरी/जोधपुर. जोधपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा ( BJP ) प्रत्याशी गजेंद्र शेखावत ( gajendra singh shekhawat ) चुनाव खर्च में सबसे आगे चल रहे हैं। शेखावत के प्रतिद्वंदी कांग्रेस ( Congress ) प्रत्याशी वैभव गहलोत ( VAIBHAV GEHLOT ) ने एक सप्ताह में जितना खर्च किया, उतना शेखावत ने नामकांन के दिन खर्च कर दिया। इस मामले में बीटीपी के प्रत्याशी अमर सिंह तीसरे नम्बर पर हैं। जबकि बसपा सहित पांच प्रत्याशियों ने अब तक कोई राशि खर्च नहीं की है। निर्वाचन विभाग ( Election Commission of India ) की ओर से नामांकन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को जोधपुर ससंदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 10 प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की समीक्षा में यह जानकारी सामने आई है।

कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने 9 अप्रेल को नामांकन भरने के बाद एक सप्ताह में चुनाव प्रचार में 2 लाख, 83 हजार 236 रुपए खर्च किए। इसमें नामांकन रैली व पावटा में आयोजित सभा पर खर्च 76 हजार 819 रुपए भी शामिल हैं। नामांकन भरते समय वाहन रैली पर 22 हजार व पावटा सभा के लिए टेंट, कुर्सी सहित अन्य व्यवस्थाओं पर 30 हजार, 714 रुपए खर्च किए गए।

नामांकन रैली में 2 हजार के ऊंट, 1 हजार की माला
भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने 6 अप्रेल को नामांकन दाखिल कर चुनाव प्रचार की शुरूआत की थी। नामांकन के दिन शेखावत ने 2 लाख, 88 हजार, 396 रुपए खर्च किए। नामांकन रैली में 2 हजार रुपए किराए पर 2 ऊंट, 1 हजार की माला, साढ़े 4 हजार रुपए के साफे लाए गए। शेखावत ने चुनाव प्रचार में 9 लाख 25 हजार 479 रुपए खर्च किए।

वैभव की एक सभा साढ़े 5 हजार में तो शेखावत की 2 हजार में
वैभव और शेखावत ने 10 अप्रेल को सबसे ज्यादा जनसभाएं की थी। वैभव ने 12 जनसभाओं पर 64 हजार, 754 रुपए खर्च किए वहीं शेखावत ने 10 जनसभाओं में 20 हजार खर्च किए। वैभव की एक सभा में 5347 रुपए और शेखावत की एक सभा पर 2 हजार रुपए खर्च हुए।

पांच प्रत्याशी का खर्च शून्य
जोधपुर संसदीय क्षेत्र पांच प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में कोई राशि खर्च नहीं की हैं। इनमें बसपा प्रत्याशी व बर्खास्त आइपीएस पंकज चौधरी की पत्नी मुकुल चौधरी, निर्दलीय प्रत्याशी अनिल जोया, तस्लीम, मोडाराम मेघवाल, विशेक बिश्नोई हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी शंभूराम के चुनाव खर्च का विवरण निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया।

बीटीपी प्रत्याशी खर्च में तीसरे नम्बर पर
बीटीपी के प्रत्याशी अमर सिंह चुनाव प्रचार में 66 हजार 300 रुपए खर्च के साथ तीसरे नम्बर पर हैं। उन्होंने वाहनों पर 50 हजार, 700 रुपए, पेट्रोल पर 1500 और माला पर 500 रुपए खर्च किए। चौथे नम्बर पर निर्दलीय प्रत्याशी चांद मोहम्मद ने 42500 रुपए खर्च किए।

Published on:
18 Apr 2019 10:34 am